{"_id":"683365f41e38da80de0fac84","slug":"attack-on-the-team-that-went-to-stop-the-occupation-of-government-land-amethi-news-c-96-1-ame1002-141220-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने गई टीम पर हमला
Mon, 26 May 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के पिछूती गांव में शनिवार शाम बंजर व परती भूमि पर अवैध कब्जा रोकने पहुंची राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। इससे एक सब इंस्पेक्टर, दो महिला सिपाही और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घायल हो गए। इस मामले में हल्का लेखपाल की तहरीर पर पति, पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लेखपाल चंद्रदेव पांडेय के अनुसार गांव में सरकारी रास्ते और नाली के निर्माण को लेकर 10 मई को चिह्नांकन कर स्पॉट मेमो तैयार किया गया था। शनिवार शाम जब उसी जमीन पर अवैध रूप से गिट्टी-मौरंग गिराने की शिकायत पर टीम मौके पर पहुंची तो अखिलेश कुमारी, उनके पति प्रेम कुमार उर्फ पप्पू और बेटा रोहित कुमार विरोध करने लगे। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा, चंद्रभूषण, सिपाही रंजीत निषाद, सुरेश यादव, प्रवीण कुमार, महिला सिपाही सन्नो यादव और रूपम मौर्या सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा को विरोध का सामना करना पड़ा।
आरोप है कि तीनों ने मिलकर टीम से हाथापाई की और प्रधान प्रतिनिधि को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपियों और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।