{"_id":"6668c0c4b16024afb60f1174","slug":"attack-on-girls-side-brought-by-fourth-party-many-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-120280-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चौथी लेकर आए लड़की पक्ष पर हमला, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चौथी लेकर आए लड़की पक्ष पर हमला, कई घायल
Wed, 12 Jun 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। चौथ लेकर आए लड़की पक्ष के लोगों पर सोमवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने दो बाइकों को सीज करने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भूसहरी गांव निवासी नकुल कोरी का विवाह 6 जून को मुसाफिरखाना के रामपुर मठा गांव में हुआ था। सोमवार को चौथ लेकर नकुल के घर लड़की पक्ष के करीब 30 लोग आए थे। स्वागत सत्कार होने के बाद देर शाम लड़की पक्ष के लोग घर में भोजन कर रहे थे।
आरोप है कि इसी बीच सोनारी कला निवासी गोलू, कप्तान, लालू, कृष्णा अपने 10 से 15 साथियों के साथ बाइक से नकुल के घर पहुंचा। घर में घुसकर लोहे की राड, कुल्हाड़ी, सरिया, बाइक की चेन लाठी डंडों से लड़की पक्ष के लोगों पर हमला कर दिए। घटना में हरिप्रसाद पवन कुमार सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हमलावर दरवाजे पर खड़ी सभी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। भागते समय हमलावारों की दो बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिली दो बाइक को सीज करते हुए पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात के विरुद्ध के दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ईश नारायण मिश्रा ने बताया कि विवाह के दौरान बराती और घराती पक्ष में मारपीट हुई थी। सोमवार को जब लड़की पक्ष के लोग यहां आए थे, तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मौके पर मिलीं दो बाइक को सीज किया गया है। बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।