{"_id":"66dcbf59eb7e8a02640a1ec8","slug":"attack-on-accountant-who-came-to-mark-land-for-cowshed-amethi-news-c-96-1-ame1002-125122-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोशाला के लिए जमीन चिह्नित करने पहुंचे लेखपाल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोशाला के लिए जमीन चिह्नित करने पहुंचे लेखपाल पर हमला
Sun, 08 Sep 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गोशाला निर्माण के लिए जामो इलाके में भूमि चिह्नित करने गए लेखपाल पर दबंगों ने हमला करते हुए नक्शा छीन लिया। धक्का-मुक्की करते हुए दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए वृहद गोआश्रय केंद्र निर्माण के लिए लेखपालों को भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को जामो ब्लॉक क्षेत्र के संभई सर्किल के लेखपाल अरविंद कुमार अपने सहयोगी अनिल पाल के साथ बाबूपुर गांव पहुंचे।
गांव में चरागाह के लिए सुरक्षित भूमि के पास अभिलेखों से जांच कर रहे थे। तभी गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह, विश्वेंद्र कुमार सिंह व दो महिलाएं वहां जा पहुंचीं। आरोप है कि इन लोगों ने लेखपाल पर हमलावर होते हुए नक्शा छीन लिया और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि इन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
लेखपाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।