फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Attack after breaking into neighbor's house, youth dies

Amethi News: पड़ोसी के घर में घुसकर हमला, युवक की मौत

Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attack after breaking into neighbor's house, youth dies
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
अमेठी। मामूली विवाद के बाद जायस कस्बे के चौधराना मोहल्ले में एक पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया। शुक्रवार की देररात हुई इस घटना में हमलावरों ने घर में मौजूद एक महिला सहित तीन लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी ने आरोपी पड़ोसी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुटी है। युवक की मौत के बाद उपजे तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


जायस कोतवाली क्षेत्र स्थित चौधराना मोहल्ला निवासी जितेंद्र (29) शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अपने चाचा के साथ घर पर टीवी में मैच देख रहा था। घर के अन्य सदस्य दुर्गा पूजा देखने गए थे। इसी बीच रंजिश को लेकर एक दिन पूर्व हुए मामूली विवाद से नाराज पड़ोसी लाल बहादुर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में मौजूद जितेंद्र और हरिश्चंद्र को जमकर पीटा। बीच बचाव करने पहुंची जितेंद्र की पत्नी किरन को भी चोटिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के अन्य लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर भाग निकले। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को पीएचसी पहुंचाया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र की हालात नाजुक देखकर सीएचसी, फुरसतगंज रेफर कर दिया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक जितेंद्र की पत्नी किरन की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
एक दिन पहले हुई थी तकरार
मृतक की पत्नी किरन ने बताया कि एक दिन पहले भी आरोपियों ने उनके परिवार के साथ बिना कारण तकरार करते हुए मारपीट की कोशिश की थी। आस पास के अन्य लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। शुक्रवार देर जब सभी लोग घरों में थे, तब आरोपी फिर से अपने कुछ साथियों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर घर पहुंचे और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।


गालीगलौज पर हुआ था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी व मृतक के घर आमने-सामने हैं। खड़ंजे के इस पार जितेंद्र का तथा दूसरी ओर आरोपी का घर है। एक दिन पहले दोनों में गालीगलौज को लेकर आपसी विवाद हुआ था। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान आरोपी के शराब के नशे में होने की भी बात भी कही जा रही है।

पटियाला में नौकरी करता था जितेंद्र

मृतक जितेंद्र पटियाला में नौकरी करता था। वह इन दिनों घर आया हुआ था। जितेंद्र की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उसके घर पर लोगों की भीड़ थी। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पांच के खिलाफ केस

जायस में हुई घटना के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामूली विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मोहल्ले में उपजे तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed