{"_id":"5fe76caa8ebc3e3c92661fb3","slug":"atal-s-birthday-amethi-news-lko5567844115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सभी ब्लॉकों में किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित कर किसानों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण सुनाया गया। सिंहपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति तो अन्य में विधायक व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जयंती पर ही जिले के 1,97,782 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 39.55 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।
सिंहपुर में अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कृषकों के हित की अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वर्तमान सरकार ने कृषि ऋणमोचन योजना के तहत किसानों का कर्ज माफ किया। सरकार विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर कर रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।
गौरीगंज ब्लॉक का कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व बाजार शुकुल में राज्यमंत्री सुरेश पासी मुख्य अतिथि रहे। जिले के अन्य ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रम में भी जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। किसान मेले में कृषि, वन, पंचायती राज, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत अन्य विभागों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताए। सिंहपुर के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर मौजूद रहे।