फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Arun Kumar will remain DM Amethi

अरुण कुमार बने रहेंगे डीएम अमेठी

Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arun Kumar will remain DM Amethi
12 : गौरीगंज : डीएम अरुण कुमार। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। 15 नवंबर 2019 को अमेठी डीएम की कुर्सी संभालने वाले अरुण कुमार फिलहाल जिले के डीएम बने रहेंगे। शासन ने उन्हें मऊ डीएम बनाने के जारी स्थानांतरण आदेश को 24 घंटे के अंदर निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने 15 नवंबर 2019 को जिला मुख्यालय पहुंचकर कोषागार में चार्जभार ग्रहण किया था। करीब दो साल के लंबे कार्यकाल के बाद शासन ने बृहस्पतिवार को उनका स्थानांतरण डीएम मऊ के पद पर कर दिया था। डीएम के स्थानांतरण की खबर सार्वजनिक होते ही जिले के तकरीबन सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधि सुबह से ही कैंप कार्यालय पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

पहुंचने वालों में इस बात को लेकर सुगबुगाहट थी कि शासन स्थानांतरण आदेश निरस्त कर देगा। आखिरकार हुआ भी यही। बृहस्पतिवार देर रात शासन ने डीएम अरुण कुमार का स्थानांतरण निरस्त कर दिया। जिले के अब तक के इतिहास में अरुण कुमार पहले ऐसे डीएम रहे, जिनका स्थानांतरण होने के बाद शासन द्वारा निरस्त किया गया। तबादला आदेश निरस्त होने के बाद डीएम ने शुक्रवार को रायबरेली में मॉनिटरिंग सेल के साथ ही जिले की अन्य कई बैठकों में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed