{"_id":"67ab9e8680d89bcb960fdacc","slug":"arto-team-became-champion-in-cricket-amethi-news-c-96-1-ame1002-134690-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: क्रिकेट में एआरटीओ टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: क्रिकेट में एआरटीओ टीम बनी चैंपियन
Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में नवोदय विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल मैच गुडलक व एआरटीओ टीम के बीच हुआ। एआरटीओ गौरीगंज की टीम ने फाइनल मैच में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीत कर गुडलक टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ी अभय सिंह के 49 रन व सूरज के 20 रन के सहयोग के बाद गुडलक टीम 15 ओवर में 119 रन बना पाई। जवाब में उतरी एआरटीओ टीम के खिलाड़ी चीकू ने 29 रन, संतराम के 27 व रामजी के 24 रन की मदद से 12 ओवर में मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता के बाद गोपी को मैन ऑफ द सीरिज, चीकू को मैन ऑफ द मैच, सूरज को बेस्ट बॉलर, गुड्डु को बेस्ट फील्डर, संतराम को बेस्ट कीपर और अभय सिंह को बेस्ट बेटमैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के बाद पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल, नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह, बॉबी सिंह, प्रदीप सिंह व गोबिंद सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रजनीश श्रीवास्तव, राजू सिंह व सोनू दुबे आदि मौजूद रहे।