फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ARTO personnel were surrounded and beaten, police engaged in investigation

Amethi News: एआरटीओ के कर्मियों को घेर कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 May 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
ARTO personnel were surrounded and beaten, police engaged in investigation
अमेठी सिटी। एआरटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी ने अभिलेख पूरे नहीं होने पर पत्रावली पास करने से मना कर दिया तो दबंगों ने रास्ते में रोकर हमला कर दिया। हमले से पूर्व इन लोगों ने कई कर्मियों को घेरने की कोशिश की थी। पीड़ित कर्मचारी ने एक नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गौरीगंज के पहाड़पुर स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में बृहस्पतिवार को कुछ लोग एक व्यक्ति की वाहन पंजीकरण फार्म से ऋण का विवरण समाप्त कराने कनिष्ठ सहायक शिवांशु के पास पहुंचे थे। फाइल में अभिलेख कम होने से शिवांशु ने मना किया तो यह बात लोगों को खराब लग गई। मौके पर अभद्रता करने के बाद सब लौट गए।
विज्ञापन

देर शाम शिवांशु कार्यालय के वरिष्ठ सहायक श्रीनारायण, धर्मराज व प्रांजल तिवारी के साथ लौट रहे थे। तभी आरोपी रास्ते में रोक कर हाथपाई करने लगे। इसी बीच पीटीओ का वाहन पहुंचा तो लोग भाग गए। लेकिन आगे आकर फ्लाईओवर के पास दोबारा शिवांशु की पिटाई की। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख सभी लोग भाग निकले। लोगों के भागने के बाद शिवाशु थाने पहुंचे और एक नामजद समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ पिटाई की तहरीर दी।
विज्ञापन

एसएचओ शिवकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed