फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   arrest the murder accused

Amethi News: हत्या के आरोपी को पकड़ा जाए

Tue, 10 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
arrest the murder accused
अमेठी तहसील में प्रदर्शन करते संग्रामपुर के पूरे रामा चौहान पुन्नपुर गांव निवासी मृतक सागर कोरी
अमेठी। संग्रामपुर के पूरे रामा चौहान पुन्नपुर गांव निवासी सागर कोरी की हत्या में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। सागर के पिता सिद्धार्थ कोरी ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ मनोज कुमार मिश्र और एसडीएम से शिकायत कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही संग्रामपुर पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




सिद्धार्थ कोरी ने बताया कि उनके 22 वर्षीय पुत्र सागर कोरी की तीन जून की रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक नामजद आरोपी कुमकुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी वेद प्रकाश अब भी पकड़ा नहीं गया है। बताया कि वेद प्रकाश कुमकुम का सगा जीजा है और एक प्रभावशाली व्यक्ति के संरक्षण में रह रहा है।
विज्ञापन




पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अपने घर के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। दूसरे की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed