{"_id":"66f4a1c2ef48ba9ef3007bc4","slug":"arrangements-at-14-petrol-pumps-for-charging-of-e-vehicles-amethi-news-c-96-1-gon1004-126324-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ई वाहनों की चार्जिंग के लिए 14 पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ई वाहनों की चार्जिंग के लिए 14 पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था
Thu, 26 Sep 2024 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
जायस-जगदीशपुर रोड स्थित पूरे चितई में लगा हुआ चार्जिंग प्वाइंट।
अमेठी सिटी। ई वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब अपने वाहनों को चार्ज करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब वाहनों की चार्जिंग पेट्रोल पंप पर ही होगी। पहले चरण में जिले के 14 पेट्रोल पंपों पर वाहन चार्जिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बिजली चालित विशेष संयंत्र लगाए गए हैं। जिसमें एक साथ कई वाहनों को चार्ज करने की सुविधा है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कतरा रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चालक चार्जिंग के लिए नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे संचालक हताशहैं। जिले में ई वाहनों के अंतर्गत सर्वाधिक वाहन ई-रिक्शा हैं। वहीं, बड़ी संख्या में स्कूटी भी हैं। जिनकी चार्जिंग की व्यवस्था भले ही पेट्रोल पंप पर कर दी गई हैं, लेकिन लोग अपने घर पर ही वाहनों को चार्ज कर रहे हैं। ज्यादा दूरी के सफर पर लोग वाहन लेकर नहीं निकल रहे हैं। जिले के सभी पंपों पर सुविधा नहीं होने के कारण लोगों के मन में असुरक्षा का भाव भी है। उद्योग विभाग के उद्यमी मिश्र प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले में ई चार्जिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। फिलहाल जिले में स्थापित सभी 14 केंद्रों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
इन स्थानों पर शुरू हुई चार्जिंग की व्यवस्था
जामो विकासखंड के जायस-जगदीशपुर रोड पर पूरे चितई स्थित एसजीआर पेट्रोल पंप, मुसाफिरखाना तहसील के कपूरचंदपुर गांव में मां का आशीर्वाद पेट्रोल पंप, बीपी पूर्वांचल पंप, अमेठी के नरभानपुर में अनन्या पेट्रोल पंप, प्रतापगढ़-अमेठी रोड स्थित डेढ़पसार गांव स्थित नरेंद्र फिलिंग स्टेशन, मुसाफिरखाना में पारा बाजार रोड पर स्थित इकरा किसान सेवा केंद्र, जायस के बहादुपुर दक्षिण में आशा अर्जुन किसान सेवा केंद्र पर ई वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
अमेठी के मंगरा स्थित किसान सेवा केंद्र, मुसाफिरखाना के उरेरमऊ स्थित पेट्रोल पंप, मुसाफिरखाना का उरवा स्थित पेट्रोल पंप, शाहगढ़ स्थित पेट्रोल पंप, मुसाफिरखाना के खौड़ियापार स्थित पेट्रोल पंप पर भी यह व्यवस्था की गई है। पूरे चितई स्थित भारत पेट्रोलियम के स्वामी इंतजार अहमद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक वाहन चार्जिंग के लिए ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। अभी तक वाहन चार्जिंग का डेमो मात्र ही हो सका है। सामान्य रूप से इस सुविधा के लिए लोग नहीं पहुंच रहे हैं।