फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Arbitrariness of teachers of council schools will be stopped

Amethi News: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी रोक

Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of teachers of council schools will be stopped
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। शासन से आम लोग मामले की शिकायत दर्ज कर सकें, इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी करते हुए दीवारों पर अंकित करवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



जनपद में संचालित 1570 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सहित अन्य जिम्मेदारों की ओर से की जा रही लापरवाही और खामियां अधिकारियों के औचक निरीक्षण के समय ही सामने आ पाती थीं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है, ताकि आम लोग विद्यालय संबंधी शिकायतों को टोल फ्री नंबर के माध्यम से कर सकेंगे।
विज्ञापन



अधिकारियों को ग्रामीण, अभिभावकों की ओर से अक्सर समय से शिक्षकों के विद्यालय न आने या देर से विद्यालय खुलने की शिकायत मिलती रहती है। साथ ही यह भी शिकायत रहती थी कि शिक्षक आते ही नहीं हैं। ऐसे में शासन ने टोल फ्री नंबर 18008893277 जारी कर इसे विद्यालय की दीवारों पर अंदर व बाहर चस्पा करने और गूगल लिंक पर इसे अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात के सामान्य नियम भी विद्यालयों की दीवारों पर लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
यह शिकायत कर सकते हैं लोग
1-शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर।
2-शिक्षकों के देरी से पहुंचने की।
3-शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की।
4-मिड-डे मील में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने की।
5-विद्यालय में शिक्षकों की कमी।
6-विद्यालय की स्वच्छता और रखरखाव संबंधी।




दिए गए हैं निर्देश
सभी परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर विद्यालयों में टोल फ्री नंबर दीवारों पर अंकित करने का निर्देश दिया गया है। इस पहल से अभिभावकों और ग्रामीणों को अपनी विद्यालय से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने का एक आसान और सुलभ तरीका मिलेगा, जिससे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। कोई भी टोल फ्री नंबर पर इस प्रकार की शिकायत कर सकते हैं।
-संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed