फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Arbitrariness of Electricity Department exposed to Union Minister, investigation will be done

Amethi News: केंद्रीय मंत्री के सामने आई बिजली विभाग की मनमानी, होगी जांच

Sat, 13 Jan 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of Electricity Department exposed to Union Minister, investigation will be done
बुजुर्ग से बातचीत करतीं स्मृति ईरानी
जगदीशपुर (अमेठी)। सर्द मौसम के बीच शुक्रवार को ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपना दुखड़ा सुनाया। जरौटा गांव के राम प्रसाद मिश्र ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया। कहा कि बिजली बिल का 90 हजार रुपये जमा कर दिया लेकिन, गौरीगंज उपकेंद्र से उन्हें कितना जमा है, कितना बचा है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, नये कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद भी वह चक्कर काट रहा है। अंधेरे में रहने के लिए विवश है। केंद्रीय मंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच करके रिपोर्ट देने को कहा। एचएएल कोरवा के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सबसे पहले जरौटा पहुंची। यहां प्राथमिक विद्यालय के पास सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। एक बुजुर्ग महिला आंख की समस्या को लेकर आई, हुई, इस पर सीएमओ को इलाज कराने को कहा गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने तत्काल इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की लाभार्थी टीकरमाफी की एक बच्ची ने आयुष्मान कार्ड में नाम गलत होने से मेडिकल कॉलेज में इलाज में समस्या बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कार्ड ठीक कराने को कहा। हरिनाथ मिश्र ने सांसद से बालिका इंटर काॅलेज खुलवाने का अनुरोध किया। सहजीपुर हाल्ट पर कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव के साथ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग की गई। प्राथमिक विद्यालय, भिटहरी के भवन की छत जर्जर होने की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने बीईओ सुमन मिश्र से जानकारी ली और समस्या निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खौपुर से नारायण दास का पुरवा होते हुए पूरे देवी दास तक सड़क निर्माण की मांग पर सांसद ने साथ चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि को निर्देश दिए। बदलापुर, बनवीरपुर, सहजीपुर,कनू, पुन्नपुर और बड़गांव में भी स्मृति ईरानी ने जनसंवाद विकास यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सबसे अधिक शिकायत बिजली, सड़क व अन्य विभागों की रहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। बड़गांव में रंजीत पाल, बाबूलाल, राजेश, हरिलाल आदि ने आवास की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने जांच के आदेश दिए। सड़क पर गंदा पानी बहने पर केंद्रीय मंत्री ने एसडीएम व बीडीओ को फटकार लगाई।

इनसेट
स्मृति ईरानी ने पूछा, 22 की तैयारी है ना...
- सहजीपुर के दुख भंजन नगर में शिव मन्दिर में दर्शन के बाद लोगों को प्रसाद वितरित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्म़ृति ईरानी ने पूछा कि 22 जनवरी के लिए सब लोग तैयार हैं ना। हर घर में उत्सव मनाएं। दीप जलाएं। बड़े सौभाग्य से यह अवसर मिला है। सभी इसमें सक्रिय सहभागिता करें।उन्होंने लोगों को अयोध्या दर्शन के बारे में भी बताया।


एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया- बदलापुर में बीमार दिव्यांग माताफेर के पैर में समस्या थी। पैर सड़ गया था। इससे वह परेशान था। केंद्रीय मंत्री ने उसका हाल जानने के साथ तत्काल उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। साथ ही एक पदाधिकारी को उसकी देखभाल करने को कहा।



यह रहे मौजूद
एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, निजी सचिव विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, ब्लाक प्रमुख भादर प्रवीण कुमार सिंह, चंद्रकेश यादव, रामेन्द्र नाथ,सोनू,अजय, राजेश शुक्ला,त्रिलोकी सिंह, मंशाराम मिश्रा, जगदेव सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed