फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Application for post matric scholarship will be till 10th

Amethi News: दस तक होगा दशमोत्तर छात्रवृत्ति का आवेदन

Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Application for post matric scholarship will be till 10th
गौरीगंज (अमेठी)। शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के योजना से वंचित होने की सूचना पर 10 दिसंबर तक आवेदन तो 19 दिसंबर तक कॉलेजों को सत्यापित कर अग्रसारित करना होगा।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2022-23 में अनु सचिव डॉ. रमेश चंद्र तिवारी ने दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृत्ति योजना से लाभांवित करने के लिए संशोधित आवेदन की समय सारिणी जारी की है। जिसके अनुसार 10 दिसंबर तक कॉलेजों को सॉफ्टवेयर पर मास्टर डाटा अपलोड करना होगा। 18 दिसंबर तक डीआईओएस को सत्यापित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इसी तरह दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद तीन दिन तक त्रुटियों में सुधार करने का मौका देते हुए 14 दिसंबर तक आवेदन की हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करनी होगी। योजना में नवीनीकरण 30 दिसंबर तक होगा। 19 दिसंबर तक कॉलेज आवेदित फार्म व अपलोड डाटा का सत्यापन करने के बाद फार्म निरस्त या अग्रसारण की कार्रवाई पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद जांच पूरी करते हुए समाज कल्याण विभाग बच्चों के खाते में प्रतिपूर्ति राशि का अंतरण करेगा। सचिव का पत्र मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने डीआईओएस के माध्यम से सभी प्रधानाचार्यों को संशोधित आवेदन समय सारिणी भेजते हुए निर्धारित समयावधि में दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है।

संशोधित दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन समय सारिणी प्रधानाचार्यों को प्रेषित की गई है। आवेदन नहीं करने की दशा में विद्यार्थी की तो समय से जांच कर फॉर्म अग्रसारित नहीं करने पर कॉलेज प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी। -आरके शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed