फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Application for adding name to the list

Amethi News: सूची में नाम जोड़ने को लिए आवेदन

Mon, 19 Jan 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Application for adding name to the list
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को जिले के 1,489 बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक हुई। इस दौरान अभियान के तहत तैयार की गई एएसडी (अनुपस्थित, मृतक, डबल व स्थानांतरित) मतदाताओं की सूची पढ़ने संग बीएलए को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन



साथ ही मतदाता का नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन के लिए आवेदन लिए गए। एसआईआर पहले मतदाता सूची में 14,36,528 मतदाता थे। अब सूची 11,69,287 मतदाता बचे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,08,493 मतदाताओं को नोटिस जारी करने की कवायद की जा रही है। अब तक करीब 25 हजार से अधिक दावा-आपत्तियां मिली हैं।
विज्ञापन



बूथों पर आयोजित बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एएसडी सूची में जिन मतदाताओं के नाम शामिल हैं। वे अपने क्षेत्र में जाकर भौतिक सत्यापन करें और सूची में दर्ज व्यक्ति वास्तव में मृतक, स्थानांतरित या अनुपस्थित हैं अथवा नहीं। कोई मतदाता जीवित है और उसी पते पर रह रहा है, लेकिन उसका नाम एएसडी सूची में आ गया है, तो उसके लिए दावा आपत्ति छह फरवरी तक दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed