फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anugam - Institute's rules to be told to students in 2024

Amethi News: अनुगम - 2024 में छात्रों को बताए संस्थान के नियम

Sun, 15 Sep 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Anugam - Institute's rules to be told to students in 2024
कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं
अमेठी सिटी। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में शनिवार को अनुगम-2024 कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नवागत छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम व संस्थान के नियमों की जानकारी दी गई।संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान युवाओं को अनंत अवसर प्रदान करता है। जहां उन्हें अपार अध्ययन संसाधन एवं रचनात्मक सुविधाएं प्राप्त होती हैं। अधिष्ठाता प्रोफेसर चंचल कुंडु ने छात्रों को संस्थान द्वारा प्रदान किये जा रहे विभिन्न अकादमिक पाठ्यक्रम, छात्रवृति आदि की जानकारी दी। प्रोफेसर अनिरुद्ध बी. पंडित ने कहा कि इंजीनियर एक समाधान प्रदाता के रूप में कार्य करता है। छात्रों को अपने अध्ययन के दौरान हमेशा प्रत्येक घटना के कारणों को जानने का प्रयत्न करना चाहिए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मानवी, असित कुमार आदि ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed