फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anubhav became the man of the match in the final

Amethi News: अनुभव बने फाइनल के मैन ऑफ द मैच

Mon, 25 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anubhav became the man of the match in the final
गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में मौजूद बच्चे। स्त्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की 33वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। आठ संभागों की टीमें इसमें उतरीं और शानदार खेल दिखाया। लखनऊ संभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जिसमें गौरीगंज नवोदय विद्यालय में मिले विशेष प्रशिक्षण ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन




अंडर 14 वर्ग में लखनऊ ने पटना को आठ रन से हराया, वहीं अंडर 17 वर्ग में भी लखनऊ ने पटना को 10 रन से पराजित किया। अंडर 19 वर्ग में जयपुर ने पटना को एक विकेट से मात दी, जबकि अंडर 17 बालिका वर्ग में चंडीगढ़ ने लखनऊ को 18 रन से हराया। लखनऊ की जीत में गाजीपुर के शुभम यादव और दिव्यांशु यादव का प्रदर्शन यादगार रहा। अंडर 17 वर्ग में शुभम यादव बेस्ट प्लेयर बने और प्रतियोगिता में सर्वाधिक 16 छक्के जड़े।
विज्ञापन



अंडर 14 वर्ग का बेस्ट प्लेयर दिव्यांशु यादव घोषित हुए। फाइनल मुकाबले में गौरीगंज नवोदय विद्यालय के अनुभव ने शानदार खेल दिखाया और मैन ऑफ द मैच चुने गए। लखनऊ संभाग का प्रशिक्षण गौरीगंज नवोदय विद्यालय में कराया गया। प्राचार्य पीके सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय कोचिंग, खेल सामग्री और संपूर्ण देखरेख उपलब्ध कराई गई। टीम मैनेजर एनएन त्रिपाठी तथा कोच सुधीर मिश्रा गाजीपुर, अमित कुमार बरेली, बीके तिवारी गोंडा और अतुल कुमार गाजियाबाद प्रशिक्षण दल में शामिल रहे। लखनऊ संभाग की जीत पर उपायुक्त ने गौरीगंज नवोदय विद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed