{"_id":"64821d059561dbc4c30bed0d","slug":"another-difficulty-three-doctors-transferred-amethi-news-c-96-1-ame1002-193-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक और मुश्किल, तीन डॉक्टरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक और मुश्किल, तीन डॉक्टरों का तबादला
Thu, 08 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पहले डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी शासन की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट से बढ़ गई है। तीन चिकित्सकों का प्रतापगढ़ ट्रांसफर हो गया लेकिन एक भी डॉक्टर की तैनाती यहां नहीं हुई है। ऐसे में मरीजों के साथ विभाग को बेहतर उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जिले में संचालित मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल, 200 शैय्या रेफरल अस्पताल, जगदीशपुर में ट्राॅमा सेंटर समेत 13 सीएचसी व 30 पीएचसी का संचालन स्वास्थ्य विभाग करता है। जिला अस्पताल में सृजित 34 पदों क तुलना में सिर्फ 16 डॉक्टर तैनात हैं। इसी तरह रेफरल अस्पताल व ट्रामा सेंटर में भी काफी पद रिक्त हैं। 13 सीएचसी व 30 पीएचसी में सृजित 135 डॉक्टरों के पद पर वर्तमान में 77 कार्यरत हैं। चिकित्सकों की कमी के बीच स्वास्थ्य विभाग जिले में उपचार प्रबंध बेहतर कर लोगों को सहूलियत देने में जुटा है।
30 अप्रैल को भ्रमण पर आए डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के सामने भी जिले में डॉक्टरों की कमी का मामला आया था। डिप्टी सीएम ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की तैनाती जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से करते हुए कमी दूर करने को कहा था।
विज्ञापन
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में काम कर पाता कि इसके पहले ही जिले से तीन डॉक्टरों का तबादला हो गया। जारी सूची में सीएमओ के अधीन कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अहमद कमाल अजीजी, आर्थोपेडिक डॉ. अमरनाथ व डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता काे प्रतापगढ़ भेजा गया है। तीन डॉक्टरों का तबादला होने के बावजूद जिले में एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में मरीजों के उपचार पर डॉक्टरों की कमी का प्रभाव पड़ेगा।
मरीजों को उपचार में नहीं होगी परेशानी
स्थानान्तरण शासन की नीति है। जिले में कार्यरत डॉक्टरों से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा दी जाएगी। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए नियमित रूप से पत्राचार किया जा रहा है। शासन से जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती होने की उम्मीद है।
डॉ. विमलेंदु शेखर-सीएमओ