फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Another counter will open in the head post office for Aadhaar

Amethi News: आधार के लिए प्रधान डाकघर में खुलेगा एक और काउंटर

Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Another counter will open in the head post office for Aadhaar
अमेठी। आधार बनवाने में आ रही समस्याओं से लोगों को निजात मिल सकेगी। इसके लिए शहर स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए एक और आधार सेवा काउंटर शुरू किया जाएगा। शहर स्थित प्रधान डाकघर में आधार बनवाने के लिए एक काउंटर संचालित है। कार्ड में संशोधन जैसे मोबाइल अपडेट फोटो नाम, पता बायोमीट्रिक सहित अन्य खामियां दुरुस्त की जा रही है। यहीं पर नए आधार भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डाक अधीक्षक एमएम हुसैन ने शहर स्थित प्रधान डाकघर का निरीक्षण किया। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर आरए सोनकर से संचालित सभी सेवाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने आधार सेवा पर जोर देने का निर्देश दिए। डाक अधीक्षक ने कहा कि स्कूली बच्चों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के जरूरतमंदों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए एक अतिरिक्त काउंटर संचालित किया जाए। बताया कि मंडल में दो प्रधान डाकघर, 48 उप डाकघर और 451 शाखा डाकघर संचालित हैं। जिसमें से 31 डाकघर में आधार कार्ड सेवा काउंटर संचालित है।
विज्ञापन

आधार से खुलवाएं 200 रुपये में खाता
- प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक संचालित है। जिसमें स्कूली बच्चों एवं लाभार्थियों के लिए बचत खाता खोलने की योजना संचालित की है। बैंक के मैनेजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि फोटो और आधार के अभिलेख पर बचत खाता खोलने की सुविधा दी गई है। 200 रुपये में बचत खाता लाभार्थियों का खुलेगा। आजीवन पहली बार 170 मेंटेनेंस का चार्ज लगेगा उसके बाद ना ही लाभार्थी को इस खाते में बैलेंस रखने की आवश्यकता होगी और ना ही कोई चार्ज कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्कूली बच्चे, पीएम किसान सम्मन निधि, आवास योजना पेंशन योजना मातृत्व योजना उज्ज्वला योजना लाभार्थी समेत अन्य लोग अपना खाता खोल सकते हैं। डाक अधीक्षक ने पोस्ट बैंक मैनेजर को कैंप लगाकर खाता खोलने एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed