{"_id":"697285bdc4e80b48770a4063","slug":"another-chance-to-improve-the-board-exam-form-amethi-news-c-96-1-ame1002-157146-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बोर्ड परीक्षा फॉर्म में सुधार का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बोर्ड परीक्षा फॉर्म में सुधार का एक और मौका
Fri, 23 Jan 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बोर्ड परीक्षा आवेदन में हुईं त्रुटियों से परीक्षार्थियों को परेशानी न हो, इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सुधार का एक और अवसर दिया है। विद्यार्थी 25 जनवरी तक अपने आवेदन पत्रों की जांच कर उसमें दर्ज गलत प्रविष्टियों का संशोधन करा सकेंगे। जिन छात्रों के पंजीकरण या परीक्षा फाॅर्म में कोई प्रविष्टि गलत रह गई है अथवा जिनका विवरण डिलीट या री-स्टोर हुआ है, उन्हें भी यह सुविधा मिलेगी। संशोधित आवेदन प्रधानाचार्य के सत्यापन के उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित हैं। जिले में कुल 85 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 13,410 छात्र और 12,770 छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 10,108 छात्र और 10,937 छात्राएं शामिल होंगी। बोर्ड के अनुसार पंजीकरण और आवेदन के दौरान यदि त्रुटियां रह जाती हैं तो परीक्षा के बाद जारी होने वाले अंक प्रमाणपत्र में भी वही गलती दर्ज हो जाती है।
इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, प्रवेश और अन्य औपचारिक कार्यों में कठिनाई होती है। यह सुधार प्रक्रिया कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण फार्म के साथ कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा फार्म पर भी लागू रहेगी। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य संशोधन संबंधी प्रपत्र 25 जनवरी तक कार्यालय में जमा करा दें। तय तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।