{"_id":"68925e35f62b2697bc008b9e","slug":"anjali-tops-in-carrom-mohini-tops-in-shot-put-amethi-news-c-96-1-ame1002-146096-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कैरम में अंजली, गोला फेंक में मोहिनी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कैरम में अंजली, गोला फेंक में मोहिनी अव्वल
Wed, 06 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों में मंगलवार को एक स्कूल एक खेल योजना के अंतर्गत छात्राओं के बीच क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कैरम में अंजली और गोला फेंक में मोहिनी अव्वल रहीं।
कैरम में शिव महिमा और साक्षी मौर्य ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक स्पर्धा में विधात्री दूसरे और सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं। इन प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रस्साकसी में अरुणिमा, शक्ति, वैष्णवी, रुचि, मोहनी, आफरीन, लक्ष्मी और प्रिंसी मौर्य की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य गीता श्रीवास्तव ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाते हैं। इस अवसर पर क्रीड़ा नोडल जया तिवारी, शिक्षिका वंदना चौहान, प्रीति गुप्ता और रीना सिंह आदि मौजूद रहे।