फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Animal smugglers opened fire on police team, eight arrested

Amethi News: पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, आठ गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers opened fire on police team, eight arrested
फुरसतगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के नहर कोठी से दुसौती मार्ग पर सोमवार की देरशाम पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी करके पिकअप वाहन पर मौजूद चोरी की भैंस सहित आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पिकअप पर चोरी की भैंस के साथ पशु तस्कर के फुरसतगंज थाने के नहरकोठी- दुसौती मौजूद होने की सूचना पर सोमवार देर शाम उपनिरीक्षक विनय शंकर मौके पर पहुंचे। दरोगा को आते देख पशु तस्करों ने फायरिंग कर दी। इधर, फायरिंग चालू होते ही पुलिस टीम ने स्वयं को सुरक्षित कर घेराबंदी की।
विज्ञापन


घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने सुल्तानपुर जिले के बन्धुआ कला थाने के मनीयारपुर निवासी मकसूद, अमेठी थाने के बनकटवा ज्ञानचन्दपुर गांव निवासी कन्हैया लाल,राजेश यादव,रमेश यादव, पूरे शीतल मजरे जंगलरामनगर निवासी अंकित यादव, मटेरा निवासी राजाराम यादव, संग्रामपुर थाने के दुजईपुरवा टीकरमाफी निवासी संदीप पाल तथा मुंशीगंज थाने के टंडवा गांव निवासी लवकुश उर्फ छोटू यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप वाहन से एक भैंस भी बरामद की गई। पूछताछ करने पर पता चला कि भैंस रविवार रात रायबरेली जिले के थाना मिल एरिया के गांव राही से चोरी की गई थी। पशु तस्करों ने मवेशी चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसओ प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों में शामिल संदीप पाल, राजाराम यादव, कन्हैयालाल यादव, राजेश यादव व रमेश यादव पर कई केस दर्ज है। सभी के खिलाफ 307, 41, 411 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed