{"_id":"68e173202ccb6c76110b4d5f","slug":"animal-smuggler-carrying-a-reward-of-rs-50000-arrested-in-encounter-amethi-news-c-96-1-ame1002-149733-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
Sun, 05 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामगंज के बैरघाट पुल के पास मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत :
अमेठी। रामगंज के बैरघाट पुल के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और इनामी पशु तस्कर चंदौली निवासी मनीष उर्फ गणेश उर्फ मिंटू के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से मिंटू घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पशु तस्कर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह, स्वाट प्रभारी अनूप कुमार सिंह और सर्विलांस प्रभारी दयाशंकर मिश्र अपराधियों की तलाश में रात में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि 11 सितंबर की रात पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश करने वाला 50 हजार का इनामी पशु तस्कर मिंटू प्रतापगढ़ से अमेठी की ओर आ रहा है। पुलिस ने तुरंत बैरघाट पुल के पास नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर मिंटू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
पुलिस की पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसने मवइया मंगरा क्षेत्र में साथियों संग गोवंश तस्करी की थी। साथ ही 11 सितंबर की रात पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने की बात भी स्वीकार की। इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि इससे पहले जौनपुर निवासी मुमताज उर्फ सूरज, झारखंड निवासी आकाश चौधरी, बिहार के विकास यादव और चंदौली के विनय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई मामले अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं। उपचार के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।