{"_id":"692f35157b4fa9768c06bf64","slug":"anil-became-the-president-and-raviprakash-became-the-secretary-amethi-news-c-96-1-ame1008-153580-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अनिल अध्यक्ष व रविप्रकाश बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अनिल अध्यक्ष व रविप्रकाश बने सचिव
Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से आयोजित
अमेठी सिटी। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जनपदीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एचएन मिश्र ने अभियंताओं से संगठन हित के लिए कार्य करने की अपील की।
उन्होंने संगठन की उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए संगठन की ओर से आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में समय से प्रतिभाग करने की बात कही। कहा कि महासंघ हमेशा अभियंताओं के हित के लिए संवेदनशील और संघर्षरत है। अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष और सचिव पद पर एकल नामांकन पत्र आए, अन्य पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ। इंजीनियर अनिल कुमार को अध्यक्ष और इंजीनियर रविप्रकाश को सचिव पद के लिए निर्विरोध घोषित किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों से समन्वय स्थापित कर अन्य सभी पदों पर मनोनयन के लिए अधिकृत किया है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मंडल महामंत्री अमित पाठक, वित्त सचिव प्रांतीय श्रवण कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एसके मिश्र, सचिव विकास मिश्र, प्रांतीय महामंत्री पेंशन ओपी यादव, मंडल महामंत्री हरिनाथ यादव, दिलीप गंगवार, फूल सिंह, शीबा खानम आदि मौजूद रहे।