फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angered by the working style of Nagar Panchayat President, Congressmen demonstrated

Amethi News: नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Angered by the working style of Nagar Panchayat President, Congressmen demonstrated
प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता
अमेठी। नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे में जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। एसडीएम आशीष सिंह को राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी की अगुवाई में शुक्रवार को कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी ने शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकलकर प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में नगर पंचायत अमेठी अध्यक्ष पर निरंतर अपने पद का दुरुपयोग कर कानून का उल्लंघन करने, अध्यक्ष का विधि कार्य भी पति द्वारा करने और मुकदमों की सुनवाई किए जाने से जनहित प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जनता के साथ निष्पक्ष व्यवहार विधिक निर्णय नहीं हो पाता है। अमेठी ककवा रोड पर बने फ्लावर के नीचे दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण किए जाने, अमेठी-गौरीगंज रोड बाईपास के पास कूड़े का ढेर हटवाने, नगर पंचायत में नाला निर्माण में हुई अनियमितता आदि का आरोप लगाया। समस्याओं को जनहित में देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला, अरविंद चतुर्वेदी, अब्दुल वाहिद, कुददूस खान, सुनील यादव, बलराम मौर्य, विनोद कनौजिया, शिवदयाल शर्मा, हरिराम यादव, गीता अग्रहरि, पवन दुबे, दिनेश कुमार, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed