फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angered by the beating, friends had murdered Meraj.

Amethi News: पिटाई से नाराज दोस्तों ने की थी मेराज की हत्या

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating, friends had murdered Meraj.
अमेठी। क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में शादी में शामिल होने गए किशोर की हत्या उसके दोस्तों ने पिटाई से नाराज होकर की थी। बृहस्पतिवार को दोनों बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर निवासी गांव निवासी रियाज अहमद का 15 वर्षीय पुत्र मेराज गांव के दो नाबालिग दोस्तों के साथ रविवार की शाम को गांव में शादी समारोह में गया था। मंगलवार की सुबह मेराज का शव गांव के बाहर झाड़ी में पुलिस ने बरामद किया था। मेराज की मां अजमतुल की तहरीर पर दो दोस्तों पर मुकदमा किया गया था।
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों नाबालिग को रानीगंज ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में नाबालिग दोस्तों ने बताया कि मेराज उनके साथ मारपीट कर गाली गलौज करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज होकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को गांव के बाहर झाड़ी में फेंक दिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने डोमाडीह नाले के पास से मोबाइल फोन व नाले के बगल की झाड़ियों से आला कत्ल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed