{"_id":"6a023207bd86e722010c46c3","slug":"anamika-wins-chair-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-165537-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुर्सी दौड़ में अनामिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुर्सी दौड़ में अनामिका प्रथम
Tue, 12 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में सोमवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अनामिका ने प्रथम, मंतिशा ने द्वितीय और चंद्र रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में सोनम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम में शिखा, खुशी, मनोरमा, काजल और अंतिमा शामिल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में करन की टीम विजेता बनी। टीम में अभिषेक मौर्य, अहद, प्रांशु, आनंद, घनश्याम और दीपांशु शामिल रहे।
प्रधानाचार्य निर्भय सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।