फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   An old man was crossing the road, died after being hit by a bike

Amethi News: सड़क पार कर रहा था बुजुर्ग, बाइक की चपेट में आने से मौत

Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
An old man was crossing the road, died after being hit by a bike
जामों (अमेठी)। जामों गांव निवासी किसान स्वामी नाथ तिवारी (59) सोमवार को स्कूटी से ग्रामीण बैंक से पैसा निकलवाने गए थे। स्कूटी बैंक के पास खड़ी कर वे पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान गुजर रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



मृतक के पुत्र शैलेन्द्र कुमार के मुताबिक सोमवार को उसके पिता स्वामीनाथ कुछ काम के लिए पैसा निकालने स्कूटी से ग्रामीण बैंक गए थे। परिचित की दुकान पर स्कूटी खड़ी कर वारिसगंज मार्ग को पैदल पार करने के दौरान वे एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना शैलेंद्र को देते हुए सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में स्वामीनाथ की मौत हो गई। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
स्वामीनाथ की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। बुजुर्ग मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी आदित्य, ज्योति, पूजा व किरन पिता की मौत से गमगीन है। उनकी करुणवेदना से हर किसी की आंख नम है। बेटा शैलेंद्र पिता की मौत से गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed