फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   An innocent child died after being hit by a tractor-trolley

Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मासूम की मौत

Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
An innocent child died after being hit by a tractor-trolley
अमेठी। शहर के केशवनगर में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बचाने आया युवक घायल हो गया। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




केशवनगर निवासी अरुण गुप्ता की पांच वर्षीय बेटी भवानी (आसी) घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। यह देख पास में खड़े मनीष उसे बचाने को दौड़े तो वह भी घायल हो गए। आननफानन परिजन दोनों को पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed