फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   An elderly man died after being buried under the roof, two sisters were injured when a wall collapsed

Amethi News: छप्पर में दबकर बुजुर्ग की मौत, दीवार गिरने से दो बहनें घायल

Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
An elderly man died after being buried under the roof, two sisters were injured when a wall collapsed
भादर में बारिश के कारण गिरी कच्चे मकान की छत। स्रोत: -स्थानीय
अमेठी सिटी। लगातार बारिश होने से ग्रामीण इलाकों में कई मकान गिर गए। गौरीगंज के इटौजा पश्चिम में छप्पर में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। जगदीशपुर में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो सगी बहनें घायल हो गईं। इसके अलावा जलभराव व तेज बारिश के कारण दो दिन में 14 कच्चे मकान आंशिक या पूर्ण रूप से ढह गए।
विज्ञापन



गौरीगंज के इटौजा पश्चिम निवासी राम किशोर (79) सोमवार सुबह छप्पर के नीचे सो रहे थे। तेज बारिश के कारण छप्पर गिर गया, जिसमें वह दबकर घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन



जगदीशपुर के पूरे दुनिया मजरे मऊ अतवारा गांव में दुजई की कच्ची दीवार तेज बारिश के कारण दोपहर गिर गई। दीवार के मलबे में उनकी बेटी निशा (26) व मनीषा (12) दबकर घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से निकालकर ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं गौरीगंज के अन्नीबैजल में एक मकान आंशिक रूप से गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। अमेठी के पूरे शिव गुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ गांव निवासी उमापति शुक्ल का कच्चा मकान गिरने से उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचे परिजन
अमेठी। रायदेपुर गांव निवासी किसान बद्री प्रसाद का कच्चा मकान सोमवार को तेज बारिश के बीच गिर गया। गनीमत रही कि परिजन मकान के आगे के हिस्से में थे। घटना के समय सभी लोग घर में मौजूद थे। भेटुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत टिकरी के टंडवा गांव निवासी दिव्यांग राम पियारे का कच्चा मकान शनिवार को बारिश के चलते गिर गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम करन यादव ने बताया कि दंपती पूरी तरह से दिव्यांग हैं। लेखपाल अवधेश कुमार को सूचना दी, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई राजस्वकर्मी नहीं पहुंचा। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। (संवाद)





पेड़ गिरने से पिकअप क्षतिग्रस्त
जामों (अमेठी)। जामों के वारिसगंज मार्ग के किनारे स्थित बबूल का पेड़ गिरने से दुकान के सामने खड़ी व्यवसायी मोहन लाल अग्रहरि की पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। मोहनलाल ने बताया कि करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश के कारण प्राथमिक विद्यालय कमालपुर की चारदीवारी गिर गई है। सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह विद्यालय पहुंचीं तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। कमालपुर गांव निवासी रामकुमार का कच्चे मकान का आधा हिस्सा सोमवार को बारिश के कारण गिर गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। (संवाद)





बारिश से गिरे दो मकान, सामान खराब
कमरौली (अमेठी)। कमरौली के दुलारीनगर मजरे भटपुरवा गांव निवासी राजबक्स यादव का कच्चा मकान रविवार देर रात बारिश के चलते गिर गया। जगदीशपुर के मुराईन के पुरवा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मौर्य का मकान सोमवार को अचानक ढह गया। घटना के समय दोनों मकानों में कोई मौजूद नहीं था। दोनों के मकान में रखा गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। (संवाद)




चार मकान धराशायी
तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे गडेहरी गांव निवासी हीरालाल लाल रैदास का कच्चा मकान रविवार रात अचानक भरभरा कर गिर गया। शंकरगंज निवासी प्रेम कुमार पासी और कौशल का भी कच्चा मकान गिर गया। इसके अलावा जनापुर गांव निवासी गया प्रसाद का कच्चा मकान गिर गया है। घर में रखा सामान मलबे में दब गया। तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया मौके पर लेखपाल भेज कर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।



लेखपाल ने किया क्षति आकलन
सिंहपुर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के दुल्हिन का पुरवा मजरे आजादपुर गांव निवासी कुसुमा देवी का मकान सोमवार को बारिश के कारण गिर गया है। लेखपाल अखंड सिंह ने पहुंचकर क्षति आकलन रिपोर्ट तैयार कर भेजी है।





बारिश से तीन कच्चे मकान ढहे
शाहगढ़ (अमेठी)। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गौरीगंज के पूरे लक्ष्मण अहीर मजरे कुशवैरा निवासी शिव बहादुर, झलही मजरे बहोरिकपुर गांव निवासी बलराम यादव व राकेश कुमार तिवारी का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते ढह गया। मकानों में रखा गृहस्थी का सामान दब गया। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। (संवाद)




गोमती का जलस्तर बढ़ा, घाटों पर स्नान पर रोक
अमेठी। लगातार बारिश से गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। घाटों पर स्नान करने पर रोक लगाई गई है। मुसाफिरखाना उप जिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने आमघाट और इसौली घाट का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी बाढ़ चौकियां बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। थौरी गांव के अमन सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर 24 घंटे में काफी बढ़ गया है, जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed