फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Youth's throat slit after intruders entered his home; highway blocked

Amethi: अमेठी में पड़ोसी के घर युवक की हत्या, सड़क पर उतरा गुस्सा, हाईवे किया जाम

Mon, 03 Aug 2026 09:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गौरीगंज (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, गौरीगंज (अमेठी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 03 Aug 2026 09:35 PM IST
सार

वारदात से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपी के घर पर भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है।

विज्ञापन
Amethi: Youth's throat slit after intruders entered his home; highway blocked
आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरीगंज के पूरे बान, कटरा लालगंज निवासी अंकित कश्यप (24) की सोमवार देर शाम पड़ोसी के घर धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। लोगों ने चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की कोशिश की। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा के साथ गौरीगंज, मुंशीगंज, जायस और अमेठी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक हालात संभालने में जुटी रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अंकित को अपने घर बुलाकर ले गए। आरोप है कि वहां पहले उसकी पिटाई की गई, फिर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने पहले उसे रेफर कर दिया। एंबुलेंस तक ले जाने के दौरान विरोध के बाद दोबारा परीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में भी हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए और तोड़फोड़ की कोशिश की। बाद में चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच भाजपा नेता दीपक सिंह भी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद फिलहाल जाम समाप्त कराया गया और आवागमन बहाल हुआ। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी और उनका आक्रोश भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था।
विज्ञापन


प्रेम विवाह के बाद बढ़ी थी रंजिश
पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंकित ने करीब पांच वर्ष पहले दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। पुलिस इसी बिंदु के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में रेफर करने पर भी हुआ हंगामा
परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में पहले अंकित को रेफर किया गया था। एंबुलेंस तक ले जाने के दौरान विरोध के बाद चिकित्सकों ने दोबारा परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल परिसर में भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा।


सभी पहलुओं की जांच, आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed