{"_id":"687bf2b55723a666c70f07aa","slug":"amethi-youth-died-in-an-accident-while-going-to-vrindavan-amethi-news-c-96-1-lu11010-144976-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वृंदावन जाते वक्त हादसे में अमेठी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वृंदावन जाते वक्त हादसे में अमेठी के युवक की मौत
Sun, 20 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए हादसे में मोहनगंज के रास्तामऊ गांव के पुरे जबरबैश निवासी दुष्यंत सिंह (20) की मौत हो गई। दुष्यंत अपने पिता के साथ दिल्ली के समयपुर बादली में रहकर कैटरिंग का कार्य करता था।
शुक्रवार शाम वह वृंदावन में आयोजित भंडारे में भाग लेने अपने मित्रों व उनके परिजनों के साथ निकला था। रास्ते में हादसे में उसकी जान चली गई। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया। दुष्यंत के पिता वीरेंद्र बहादुर सिंह और मां देवी सिंह बेसुध हैं। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। बड़े भाई हिमांशु सिंह ने बताया कि दुष्यंत बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का था।
छोटे भाई प्रशांत सिंह की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। दुष्यंत की मौत की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और गांववालों का घर पहुंचना शुरू हो गया। हर किसी की आंखें नम थीं। दादी नाती की मौत का समाचार सुनते ही फफक पड़ीं। मां बेटे की याद में बार-बार बेहोश हो रही थीं। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।