{"_id":"69f2ccb2f4ad9cb9e80fffa7","slug":"amethi-wedding-card-printed-in-sanskrit-becomes-a-topic-of-discussion-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संस्कृत में छपा शादी का कार्ड बना चर्चा का विषय, सादगी और पारंपरिक शैली के कारण खास बना निमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संस्कृत में छपा शादी का कार्ड बना चर्चा का विषय, सादगी और पारंपरिक शैली के कारण खास बना निमंत्रण पत्र
Thu, 30 Apr 2026 09:03 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:03 AM IST
सार
संस्कृत में छपे शादी के कार्ड को पढ़ने के लिए लोगों ने भाषा जानने वालों की मदद ली। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सराय भागमानी निवासी संस्कृत शिक्षक संदीप ने अपनी शादी का निमंत्रण पत्र संस्कृत भाषा में छपवाकर अनूठी पहल की है। धनी जलालपुर गांव में होने वाले इस विवाह का कार्ड इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
संदीप का यह निमंत्रण पत्र अपनी सादगी और पारंपरिक शैली के कारण खास है। कार्ड में विवाह की तिथि, मुहूर्त, स्थल और अन्य कार्यक्रमों का विवरण संस्कृत में है, जिसमें श्लोकों का भी समावेश है। यह कार्ड रिश्तेदारों तक पहुंचने पर लोगों में इसे पढ़ने की उत्सुकता बढ़ी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में आफत बनकर आई आंधी-बारिश, अवध में 13 सहित राज्य में 18 की मौत; आज भी कई जिलों में अलर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेसवे: चार पहिया वाहनों को देना होगा 1800 रुपये टोल टैक्स, जानिए बस और ट्रक की दरें
कई लोगों ने संस्कृत जानने वालों की मदद से इसका अर्थ समझा, युवाओं ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। ग्रामीणों ने संदीप की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।