{"_id":"680bee984db371fb0d0a3110","slug":"amethi-tops-the-state-in-intermediate-amethi-news-c-96-1-ame1002-139104-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: इंटरमीडिएट में अमेठी पूरे प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: इंटरमीडिएट में अमेठी पूरे प्रदेश में अव्वल
Sat, 26 Apr 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इसमें अमेठी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 92.65 प्रतिशत सफलता से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। 86.57 प्रतिशत के साथ बलरामपुर 11वें, श्रावस्ती 19 वें, रायबरेली 21वें, बाराबंकी 25वें, अंबेडकरनगर 28 वें, लखनऊ 48वें, अयोध्या 49वें, बहराइच 53वें, सुल्तानपुर 54वें, गोंडा 56वें और सीतापुर 61वें स्थान पर है।
मिशन उन्नयन, कोड योगी, मिशन प्रबोधन और अमेठी प्रज्ञा जैसे अभिनव कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी, वैचारिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश परीक्षा में सफल हुई। नवाचार, अधोसंरचना विकास और गुणवत्तापरक शिक्षा पर जिले में संचालित 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 186 स्ववित्तपोषित स्कूल में बेहतर पढ़ाई का ही प्रतिफल है कि 12वीं की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर जिले के सर्वाधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
12वीं की परीक्षा में 22, 828 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 21,989 ने परीक्षा दी। 20,372 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। गत वर्ष इंटर में पंजीकृत 28, 128 विद्यार्थियों में 26, 776 शामिल हुए थे। इनमें से 22, 654 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। गत वर्ष प्रदेश में जिले को इंटरमीडिएट में 69वां स्थान मिला था। इस वर्ष 92.65 प्रतिशत विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही अमेठी प्रदेश की रैंकिंग में पहले स्थान पर है।