फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi small, heart of people here

अमेठी छोटा, यहां के लोगों का दिल बड़ा

Fri, 06 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Amethi small, heart of people here
अमेठी। भाजपा नेता व व्यवसायी राजेश अग्रहरि की मां के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शुक्रवार को अमेठी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने यहां के लोगों को भोला और अच्छा बताया। कहा कि इसका अहसास उन्हें तब हुआ जब वे स्मृति ईरानी के चुनाव के दौरान 23 दिन अमेठी में रहने का मौका मिला। कार्यक्रम को कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि स्मृति के अमेठी से सांसद चुने जाने के बाद यहां विकास कार्यों की झड़ी लगी। खाद की समस्या के लिए निस्तारण के लिए रैक, कठौरा में केवीके को उन्होंने क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी कस्बा भले ही छोटा है लेकिन यहां के लोगों का दिल बड़ा है। राजेश अग्रहरि की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अमेठी में प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने का सतत प्रयास कर रहे हैं। बालियान ने राजेश की मां बच्ची देवी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री मनीष गुप्ता, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, सांसद सतीश गौतम, पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, बालमुकुंद, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक व्यापारी राजेश मसाला व उनकी पत्नी चंद्रमा देवी (अध्यक्ष नगर पंचायत अमेठी) ने लोगों का स्वागत किया।
चुनाव आयोग की ओर से गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता की वजह से शुक्रवार को कंबल वितरण व विद्यालय के कायाकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आलू प्याज की बढ़ती कीमतों को महंगाई के बजाए किसानों के हित से जोड़ कर देखा जाए। पिछले दिनों बनाए गए कृषि कानूनों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि आज तक उन्हें कोई भी ऐसा नेता नहीं मिला जो कानून में कमी बता सके।

यह कानून किसानों के हित में है। यदि कानून किसानों के हित में नहीं होता तो सबसे पहले बोलने वाला संजीव बालियान नहीं होता। उन्होंने कुछ लोगों पर कानून को लेकर राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed