{"_id":"66df758bae72505e0d0a7514","slug":"amethi-sdm-court-clerk-arrested-for-taking-bribe-amethi-news-c-96-1-lu11005-125247-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी एसडीएम कोर्ट का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी एसडीएम कोर्ट का पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज थाने में पकड़ा गया आरोपी पेशकार।
अमेठी सिटी। एसडीएम कोर्ट के पेशकार को सोमवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे गोरखपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी मुकदमे में वादी के पक्ष में फैसले के लिए रिश्वत ले रहा था।
संग्रामपुर क्षेत्र के करनाईपुर गांव निवासी रामकरन बनाम बुद्धिराम का बंटवारे का मामला अमेठी एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। रामकरन के पुत्र रविकांत ने मुकदमे के संबंध में एसडीएम कोर्ट के पेशकार रायबरेली के जगदीशपुर गांव निवासी योगेश कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया। इसपर पेशकार ने काम के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसकी रविकांत ने छह सितंबर को एंटी करप्शन से कर दी। इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को टीम अमेठी पहुंची। एंटी करप्शन टीम ने कैमिकल लगे हुए पांच हजार रुपये के नोट पीड़ित को देकर पेशकार के पास भेजा। उसने जब रुपये लिए तो टीम ने पेशकार को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे मुंशीगंज थाने लेजाकर पूछताछ की गई। इस मामले में एसडीएम आशीष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। इससे पहले 20 जून 2023 को अमेठी तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र को भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।