फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi's six wards and three revenue villages containment zones

अमेठी के छह वार्ड व तीन राजस्व गांव कंटेनमेंट जोन

Mon, 11 May 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Amethi's six wards and three revenue villages containment zones
अमेठी। अवकाश से वापस आए सिपाही की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डीएम अरुण कुमार ने खेरौना समेत तीन राजस्व गांव के साथ ही नगर पंचायत के छह वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 49 संयुक्त टीमेें गठित कर डोर-टू-डोर 2,250 लोगों का डाटा एकत्र करने के साथ ही सभी वार्ड व गांवों को सैनिटाइज किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में मेडिकल, आवश्यक वस्तु की डोर स्टेप डिलीवरी, सुरक्षा व पुलिस संबंधी गतिविधियों को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां 16 मई तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि सर्वे में लगाई गई टीमों केे साथ 17 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो उनके साथ रहकर सर्वे कार्य कर रहे हैं। डीएम अरुण कुमार की ओर से जारी निर्देश में खेरौना, सरवनपुर, सराय राजशाह के साथ ही नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच, छह, नौ, 10, 11 व 12 शामिल हैं। यहां प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था व निगरानी के लिए चारों दिशा के साथ परिधि में अलग-अलग मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तैनात मजिस्ट्रेट जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश व निकास की अनुमति देंगे जिनके पास अधिकृत पास होंगे।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि अवकाश से वापस आए नौ सिपाहियों को साईंधाम होटलों में क्वारंटीन कराया गया था। कहा कि रविवार को एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद साथ रह रहे आठ सिपाही, मेडिकल कराने के दौरान संपर्क में आए एक उपनिरीक्षक तथा होटल मैनेजर व एक अटेंडेंट को तिलोई के रस्तामऊ में संचालित मेडिकल सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया है। इनकी सैंपलिंग पांच दिन बाद कराकर जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में शामिल राजस्वों गांवों व वार्डों में बचाव कार्य के साथ डाटा एकत्र करने के लिए सीडीओ प्रभुनाथ व सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने ब्लॉक सभागार में नामित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, प्रधानाध्यापक व 49 नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। सीडीओ ने सभी को बचाव कार्य के दौरान मास्क व ग्लब्स का प्रयोग करते हुए निर्धारित प्रारूप पर डाटा एकत्र करने का निर्देश दिया।

मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज में पांच मई को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने एक किलोमीटर एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए 11 मई तक के लिए सील कर दिया था। एहतियातन डीएम ने उसकी अवधि 18 मई तक बढ़ाते हुए नामित अफसरों को पूर्व की भांति ड्यूटी पर तैनात रहकर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed