{"_id":"6acbe6515fc6c6c9bf03ce52","slug":"amethi-players-shine-in-mallakhamb-amethi-news-c-96-1-ame1002-177874-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मल्लखंभ में अमेठी के खिलाड़ियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मल्लखंभ में अमेठी के खिलाड़ियों का जलवा
Mon, 12 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते जवान। स्रोत: पीआ
अमेठी सिटी। मल्लखंभ में दमखम, संतुलन और कलात्मक कौशल के दम पर अमेठी के खिलाड़ियों ने लखनऊ जोन में अपनी श्रेष्ठता साबित की। नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में रविवार को संपन्न हुई 13वीं अंतरजनपदीय मल्लखंभ प्रतियोगिता में अमेठी की टीम ने 38.5 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। एकल स्पर्धा में भी जिले के खिलाड़ियों ने तीनों स्थानों पर कब्जा जमाकर शानदार प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में अमेठी समेत छह जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव और खीरी की टीमें शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने मल्लखंभ पर विभिन्न कलात्मक मुद्राओं के साथ शारीरिक संतुलन, फुर्ती और कौशल का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। टीम स्पर्धा में अमेठी 38.5 अंक के साथ पहले स्थान पर रही। अंबेडकरनगर को 22 अंकों के साथ दूसरा और बाराबंकी को छह अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला। एकल स्पर्धा में अमेठी के आरक्षी कुमार गौरव ने नौ अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। आरक्षी प्रमोद कुमार आठ अंक पाकर दूसरे और आरक्षी शिवम तिवारी तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
समापन समारोह में जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।