{"_id":"6569910a978b25e3e70d67c6","slug":"amethi-news-youth-shot-in-minor-dispute-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News : मामूली विवाद में भाभी के साथ जा रहे बाइक सवार को मारी गोली, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News : मामूली विवाद में भाभी के साथ जा रहे बाइक सवार को मारी गोली, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
Fri, 01 Dec 2023 02:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:52 PM IST
सार
अमेठी जिले में मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पनियार पावर हाउस चौराहे से वापस आते समय हरिहरपुर निवासी मान सिंह को बृहस्पतिवार की देर रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाभी के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से सब्जी लेने जा रहे युवक पर हमले का मामला आया है। गांव के ही दो युवकों ने बाइक सवार पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे संजय गांधी अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मानसिंह खेती किसानी का काम करता है। बृहस्पतिवार की देर शाम अपनी भाभी मोनी सिंह को बाइक पर बिठाकर पनियर बाजार सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे दो युवकों ने मानसिंह को तमंचे से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। परिजन घायल को लेकर संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज अखंड देव मिश्र ने बताया कि घायल के भतीजे अभिषेक की तहरीर पर हरिहरपुर निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ अंशु सिंह तथा अभिषेक सिंह के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन