{"_id":"668a25b6f2c81909a30d8f69","slug":"amethi-news-tree-fell-on-the-track-operation-of-varanasi-lucknow-shuttle-affected-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News : ट्रैक पर गिरा पेड़, वाराणसी-लखनऊ शटल का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News : ट्रैक पर गिरा पेड़, वाराणसी-लखनऊ शटल का संचालन प्रभावित
Sun, 07 Jul 2024 03:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:53 PM IST
सार
प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ गिरे तो कहीं सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। अमेठी में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर पड़ा जिसे हटाने के बाद ट्रैक को रवाना किया गया।
विज्ञापन
ट्रैक पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी में उतरेटिया-लखनऊ रेल ट्रैक पर निहालगढ़ और सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 969 पर रविवार सुबह बारिश के दौरान ट्रैक पर पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना पर रेल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक से पड़े को हटवाया तो रेल परिचालन का बहाल हो सका। इस दौरान शटल ट्रैन को निहालगढ़ स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
निहालगढ़-सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को अप रेल ट्रैक पर बारिश के दौरान पेड़ गिर पड़ा। ट्रैक मैन ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर कर्मी पहुंचे ट्रैक से पेड़ हटाने की कोशिश में जुट गए। इसी बीच वाराणसी से लखनऊ के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली शटल ट्रेन रविवार सुबह 8:44 बजे निहालगढ़ पहुंची।
विज्ञापन
ट्रैक से पेड़ हटाने का कार्य प्रगति पर होने से ट्रेन को निहालगढ़ में रोकना पड़ा। 8:55 बजे कर्मियों ने ट्रैक से पेड़ हटाने की सूचना दी तो सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच 8:58 बजे रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक लखनलान मीना ने बताया कि बारिश से ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच ट्रैक से पेड़ हटवाया। इस दौरान सिर्फ शटल ट्रेन का ही परिचालन करीब 15 मिनट प्रभावित हुआ है। शटल को स्टेशन से ट्रैक क्लीयर होने के बाद रवाना किया।
विज्ञापन