फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi News: Tractor trolley overturns, two dead including driver resident of Rewa, Madhya Pradesh

Amethi News : ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मध्य प्रदेश के रीवां निवासी चालक समेत दो की मौत

Thu, 25 Apr 2024 01:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

मुंशीगंज कोतवाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी गांव के पास पलट गई। मृतक मध्य प्रदेश के रीवां जिले के रहने वाले हैं। वह सुल्तानपुर के ईंट भट्ठे पर काम करते थे।

विज्ञापन
Amethi News: Tractor trolley overturns, two dead including driver resident of Rewa, Madhya Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी गांव के पास पलट गई। इसमें चालक समेत दो की मौत ही गई। सुल्तानपुर के अलीगंज स्थित एक ईंट भट्ठे से ईंट लेकर ट्रैक्टर ट्राली बृहस्पतिवार की सुबह मुसाफिरखाना मार्ग से होते हुए आ रही थी।

विज्ञापन


गौरीगंज मुसाफिरखाना मार्ग पर चंदौकी गांव के समीप राम उदित इंका के नजदीक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके कारण ट्रैक्टर चालक युधिष्ठिर व श्रमिक मनीष दब गए। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के कारण वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंशीगंज कोतवाल एसएन सिंह का कहना है कि मृतक मध्य प्रदेश के रीवां जिले के रहने वाले हैं। वह सुल्तानपुर के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। भट्ठा मालिक से बात हो गई है। परिजनों को उनके माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed