{"_id":"68093f8a5bcc32d1cd08c01e","slug":"amethi-news-road-blocked-amethi-news-c-96-1-ame1022-138964-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बनी–गंभीरशाह का पुरवा संपर्क मार्ग ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बनी–गंभीरशाह का पुरवा संपर्क मार्ग ठप
Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना महाबल गांव में पिकअप के वजन से टूटी पुरानी पुलिया।
इन्हौना (अमेठी)। सिंहपुर विकास खंड के बनी मजरे गढ़ी महाबल गांव में संपर्क मार्ग पर स्थित वर्षों पुरानी पुलिया बुधवार को एक गेहूं लदी पिकअप के गुजरने के दौरान धंस गई। पुलिया टूटने से बनी से गंभीरशाह का पुरवा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण पवन कुमार, श्याम नारायण, सहज राम व राजू समेत अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिया काफी जर्जर हो चुकी थी, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से मरम्मत या निर्माण की कोई पहल नहीं की गई। बुधवार को जब एक भारी वाहन इस पर से गुजरा तो पुलिया पूरी तरह धंस गई, जिससे संपर्क मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग बंद होने से मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो गया है। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल निर्माण की मांग की है।