{"_id":"67d1db9fbf8ae58aeb0dca85","slug":"amethi-news-protest-outsourcing-amethi-news-c-96-1-ame1008-136427-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता रविकांत को ज्ञापन सौंपते ऊर्जा
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंगकर्मियों ने 55 वर्ष आयु वर्ग के कर्मियों को निकाले जाने के विरोध में व वेतन भुगतान किए जाने की मांग करते हए प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम की अगुवाई में बुधवार को आउटसोर्सिंगकर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता रविकांत को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ऊर्जा निगम में आउटसोर्सिंग से तैनात 55 वर्ष आयु वर्ग के कर्मचारियों को कार्य से हटाया जा रहा है। इससे अल्प वेतनभोगी कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे कर्मचारियों को भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय से मिलने वाला पेंशन हितलाभ भी नहीं मिलेगा।
बताया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी की ओर से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रायबरेली जिले में कार्य कर रहे कर्मचारियों को जनवरी से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कृपाशंकर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।