फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi News: Police personnel extinguished the fire by taking water from hand pump

Amethi News : हैंडपंप से पानी निकालकर पुलिस कर्मियों ने बुझाई आग, वीडियो वायरल

Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
सार

अमेठी जिले में जामो थाने के पुलिस कर्मियों का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस से वापस आ रहे दो पुलिस कर्मियों ने रास्ते में एक छप्पर घर में लगी आग को हैंडपंप से पानी निकालकर बुझाया। पुलिस कर्मियों की प्रयास की लोग सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amethi News: Police personnel extinguished the fire by taking water from hand pump
आग बुझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले में जामो थाने के पुलिस कर्मियों का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस से वापस आ रहे दो पुलिस कर्मियों ने रास्ते में एक छप्पर घर में लगी आग को हैंडपंप से पानी निकालकर बुझाया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर शुक्रवार को वायरल कर दिया। इस पर पुलिस कर्मियों की प्रयास की लोग सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसओ जामो विवेक सिंह बताते हैं कि बृहस्पतिवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस था। इसमें थाने के सिपाही रमाकांत व अमित की ड्यूटी लगी थी। जुलूस से वापस आते समय दोपहर में बलभद्रपुर गांव में धुआं देख वह रूक गए। गांव पहुंचे तो देखा राजकुमार के छप्पर के घर में आग लगी हुई है। यह देख एक ने तत्काल पास में लगे हैंडपंप से पानी निकालना शुरू कर दिया जबकि दूसरे ने बाल्टी से पानी लाकर आग पर डालना शुरू कर दिया। इससे आग कुछ ही देर में बुझ गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई पुलिसकर्मियों के प्रयास की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed