{"_id":"67d1dae0819c170a0103fce9","slug":"amethi-news-food-sample-collected-amethi-news-c-96-1-ame1008-136452-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: टीम ने छापेमारी कर दूध व खोया का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: टीम ने छापेमारी कर दूध व खोया का लिया नमूना
Thu, 13 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली पर्व पर मिलावटी खाद्य सामानों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर दूध व खोवा के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विभाग की टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने तहसील अमेठी में एक दुकान पर छापा मारकर मिश्रित दूध का नमूना संग्रहीत किया। वहीं, तहसील मुसाफिरखाना के वारिसगंज बाजार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगुल किशोर ने एक मिठाई की दुकान से खोया का नमूना लिया। इसके अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा, सहायक खाद्य आयुक्त राजेश कुमार द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा व किसुन कमरौली, इन्हौना सहित तिलोई तहसील की अन्य बाजारों में भ्रमणशील रहे।
इस दौरान टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए दुकानदारों को मिलावटी खाद्य सामग्री नहीं बेचने के लिए प्रेरित किया। सहायक खाद्य आयुक्त राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि छापा मारकर दूध व खोवा के दो नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।