फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amethi news food poisioning

Amethi News: दुकानदारों से मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचने की अपील

Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
amethi news food poisioning
अमेठी स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर बैठक करते व्यापारी।
अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अमेठी स्थित कार्यालय में बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों से नकली खाद्य पदार्थों व सामानों को नहीं बेचने की अपील की।
विज्ञापन

संगठन जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ खाद्य पदार्थ व मिठाई आदि विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं और उसके निस्तारण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों से अपील की है कि बाजार में त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। व्यापारियों को झांसा देकर सही सामान बताकर उन्हें दे देते हैं। ऐसे में सामानों को परखकर अपनी दुकान पर बेंचे। कहा कि मिलावटी वस्तुओं की बिक्री न करें और त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखते हुए अपना व्यापार करें। कहा कि पर्व पर अगर कोई भी अधिकारी व्यापारी को परेशान करता है तो तत्काल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संदीप कसौधन, जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल, बारामासी बाजार इकाई अध्यक्ष दीपक आर्य, रोहित गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।

बाजार में मिलावटखोर सक्रिय

अमेठी सिटी। होली पर जिले में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी मिठाई, खोवा, पनीर, घी, दूध आदि खाद्य सामग्रियों के साथ मिलावटी रंगों को बाजारों में खपा रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के साथ उनकी जेबों पर डाका डाल रहे हैं।



बाजार में मिलावटी मिठाई, खोवा, पनीर, घी, दूध धड़ल्ले से बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा टीम की सक्रियता के बावजूद मिलावटखोर बेखौफ हैं। दुकानदार भी अच्छा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बाजार में खोवा व पनीर 300 से 350 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। चिकित्सक डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाने के साथ हड्डियों तक की कोशिकाओं व दिमाग पर भी असर डालता है।








ऐसे करें मिलावट की पहचान



मिलावटी खोवा ज्यादा भूनने पर काला पड़ने लगता है जबकि असली खोवा लाल हो जाता है। थोड़ा सा खोवा हथेली पर रखकर उसमें आयोडीन मिलाकर रगड़ें। खोवा काला पड़ जाए तो समझें वह मिलावटी है। मिलावटी दूध का स्वाद कड़वा होता है। यूरिया मिला होने की वजह से हल्का पीलापन आ जाता है। हाथ के बीच रखकर रगड़ें तो चिकनाहट महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed