फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi murder case: Accused snatched police pistol and attacked, police fired in retaliation

अमेठी हत्याकांड: आरोपी चंदन वर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल, एफआईआर में पिस्तौल छीनने की धारा बढ़ाई गई

Sun, 06 Oct 2024 08:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Oct 2024 08:03 AM IST
सार

Amethi murder case: अमेठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा ने पुलिस की पिस्टल छीनकर उस पर हमला करने की कोशिश की। मालूम हो कि उसे कल गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Amethi murder case: Accused snatched police pistol and attacked, police fired in retaliation
हत्यारोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार उसकी पत्नी पूनम भारती बेटी सृष्टि व लाडो की  हत्या करने वाले आरोपी चंदन को एसटीएफ टीम ने शुक्रवार गिरफ्तार किया था। देर रात पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का चंदन के गिरफ्तारी की बात मीडिया को बताई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


 प्रेस कांफ्रेंस के बाद पुलिस टीम घटना में प्रयुक्त तमंच और बाइक बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर निकाली थी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे विंध्य नहर पट्टी के पास अचानक चंदन ने साथ चल रहे दरोगा मदन कुमार की पिस्तौल छीन पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने चंदन के पैर पर गोलीमार जख्मी कर दिया। जख्मी चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी में आरोपी ने दरोगा से पिस्तौल छीनकर  फायरिंग मामले में पुलिस ने धारा 109 बीएस में एफआईआर दर्ज की है। अमेठी में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस चंदन वर्मा को रिमांड पर लेगी। रायबरेली न्यायालय में सीओ तिलोई आरोपी को पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग करेंगे।  मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना में चंदन पर दो मुकदमे दर्ज है। सामूहिक हत्याकांड में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी।

इसके पहले आरोपी चंदन को अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती रही।


एसटीएफ ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से था दबोचा

Amethi murder case: Accused snatched police pistol and attacked, police fired in retaliation
आरोपी चंदन वर्मा व मृतक शिक्षक की पत्नी व बच्चे। - फोटो : amar ujala


कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी।

एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में शिक्षक के पिता रामगोपाल ने रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा को नामजद किया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। शुक्रवार देर रात पता चला कि एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस अफसरों गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे रहे, लेकिन देर रात बताया कि एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया है। चंदन ने एसटीएफ को बताया कि उसके शिक्षक की पत्नी पूनम उसकी प्रेमिका थी। जब उससे मेरे रिश्ते बिगड़ गए तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी।

चंदन ने जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने का किया था प्रयास

 हत्यारोपी चंदन वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास भी किया था। जिला अस्पताल के बाद उसका एम्स में इलाज हुआ था। पूनम भारती ने जब चंदन के खिलाफ छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था तो वह तनाव में आ गया। ऐसे में उसने जान देने की नियत से जहरीला पदार्थ खा लिया था।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया था, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया था। छेड़खानी की घटना के दौरान पुलिस की पूछताछ में उसने खुद को बेकसूर बताया था। कहा था कि उसके खिलाफ गलत केस दर्ज कराया गया। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि चंदन के खिलाफ केस दर्ज करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

चंदन ने अकेले ही पिस्टल से ली पूरे परिवार की जान

 पुलिस के अनुसार चंदन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। चारों को सात गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व नौ खोखे बरामद हुए थे। हत्या में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।

सूत्रों के अनुसार चंदन ने एक पिस्टल के साथ अलग से दो मैगजीन रखी थी। परिवार को मारने के दौरान उसने एक मैगजीन खाली कर दी और दूसरी भी लोड कर उससे भी फायरिंग की। वहीं, शुक्रवार को एएसपी हरेंद्र प्रताप ने महज सात खोखा बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिस्टल से गोलियां चलाई गईं। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व सात खोखे बरामद हुए हैं। उनका दावा है कि घटना को अकेले चंदन ने ही अंजाम दिया। वह बुलेट से आया था।

कमरे में नहीं, आंगन व सीढ़ी के पास पड़े मिले थे शव

चंदन ने शिक्षक परिवार को बचाव का कोई मौका नहीं दिया। उसने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और भाग निकला। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम का कहना है कि शिक्षक, उनकी पत्नी और एक बेटी के शव आंगन में पड़े मिले थे। सभी को गोलियां लगी थीं। इस बीच शायद बड़ी बेटी सृष्टि ने बचाव की कुछ कोशिश की होगी, तो वह आंगन में ही जीने की तरफ भागने की कोशिश की, जहां उसका शव पड़ा था। घटनास्थल से महज 15 मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर संचालित करने वाले अंबरीश जायसवाल ने बताया कि हम दुकान पर थे। अचानक फायरिंग हुई तो पहले लगा कि मंदिर में कार्यक्रम के चलते आतिशबाजी हो रही है, लेकिन जब एक मकान से गोली चलने का आभास हुआ तो दुकान का शटर गिरा दिया और कुछ लोगों के साथ उधर बढ़े। पीछे से पुलिस भी आ गई। मकान में जाकर देखा तो चारों के शव पड़े थे। पास ही कारतूस के नौ खोखे पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed