अमेठी: पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़, वांछित अपराधी गिरफ्तार, भागने के दौरान पैर में लगी गोली
अमेठी में देर रात पुलिस और हत्या के आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी जिले में रविवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाश में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हत्या में वांछित चल रहे शातिर अपराधी मारूक के पैर में गोली लगी जिसे इलाज के लिये फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बदमाश के पास से एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस एक खोखा और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
जायस कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद रोड स्थित लोहिया पुल के पास पुराने रास्ते पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश मारूक उर्फ राजा पुत्र महमूद अहमद निवासी पूरे हसन हरकरनपुर के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।बदमाश के पास से एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस एक खोखा और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है।बदमाश मारूक हत्या के मामले में वांछित था जो फरार चल रहा था।
सीओ ने दी जानकारी
मुठभेड़ को लेकर सीओ तिलोई अजय सिंह ने कहा कि हत्या के आरोप में वांछित अपराधी मारूक अहमद उर्फ राजा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जिसे इलाज के लिए फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।पूरे मामले पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.