फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Late night a car broke the railway crossing and climbed on the track, Intercity was stopped as soon as

अमेठी: देर रात रेलवे क्रॉसिंग तोड़कर ट्रैक पर चढ़ी कार, सूचना मिलते ही रोकी गई इंटरसिटी; टला बड़ा हादसा

Wed, 30 Apr 2025 08:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Apr 2025 08:48 AM IST
सार

Accident in Amethi: अमेठी में मंगलवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा। सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक अनियंत्रित कार क्रॉसिंग को तोड़कर ट्रैक पर चढ़ गई। 

विज्ञापन
Amethi: Late night a car broke the railway crossing and climbed on the track, Intercity was stopped as soon as
क्रेन से कार निकाली गई बाहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमेठी जिले की सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जगदीशपुर प्रतापगढ़ हाईवे पर जा रही अनियंत्रित कार गेट तोड़कर लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर चढ़कर पलट गई। इससे कार में सवार चार युवक घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन ट्रैक पर आ रही ट्रेन को रोका गया। सूचना के अनुसार उस समय प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस उस ट्रैक पर आ रही थी जिसे मिसरौली स्टेशन पर रोक दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे निवासी दीपक साहू अपने दोस्तों अमित, अजय और राहुल के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे। सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मोड़ का सही अंदाजा न लग पाने के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक का गेट तोड़ते हुए ट्रैक पर जा चढ़ी। कार तेज होने की वजह से यह तुरंत ही ट्रैक पर पलट गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और रेलवे को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ की टीम ने ट्रैक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल इंटरसिटी एक्सप्रेस को 10:29 बजे मिसरौली स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को ट्रैक से हटाया गया। कार हटने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। हालांकि इस घटना में ट्रैक क्षतिग्रस्त नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभावित हुई आवाजाही 
मिश्रौली स्टेशन मास्टर अनिल प्रजापति ने बताया कि कार गेट तोड़कर ट्रैक पर फंसी थी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

पूरे मामले की जांच की जा रही है
अमेठी रेलवे पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर शिव सागर ने बताया कि कार को क्रेन से हटाकर चौकी लाया गया है। चालक दीपक साहू के खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लापरवाही से दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा  रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed