फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi got three oxygen plants and Ayush hospital

अमेठी को मिले तीन ऑक्सीजन प्लांट व आयुष अस्पताल

Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Amethi got three oxygen plants and Ayush hospital
20 : अमेठी : बेनीपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीन ऑक्सीजन प्लांट समेत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। दौरे के पहले दिन स्मृति गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह व दो अन्य भाजपा नेताओं के घर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवारीजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

केंद्रीय महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शुक्ल के घर अलीपुर गांव पहुंचीं। यहां वे कुछ दिन पूर्व अपनी मां को खोने वाले राजीव व उनके परिवार से मिलीं।
विज्ञापन

स्मृति ने कहा कि वे दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। स्मृति गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह के घर जामो के अचलपुर गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्व विधायक व उनके भतीजे राजेश सिंह तथा परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब होगा कि कुछ दिन पूर्व पूर्व विधायक की भाभी का निधन हो गया था। अचलपुर में ही स्मृति विजय प्रताप सिंह के घर भी गईं और उनकी मां स्व. शीला देवी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद स्मृति जगदीशपुर सीएचसी परिसर में तैयार ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं, जहां बोइंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए 200 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट, बरौलिया ग्राम पेयजल योजना, धनापुर ग्राम पेयजल योजना, केजीबीवी में बनाए गए कंप्यूटर लैब, मंगरौली के नवीन राजकीय हाईस्कूल तथा 181 बेबी फ्रेंडली प्रसाधन भवन का लोकार्पण किया।
स्मृति ईरानी ने पूरे शोहरत सिंह गांव में 80.14 लाख रुपये से बनने वाले किसान कल्याण केंद्र की आधारशिला भी रखी। जगदीशपुर से निकलकर स्मृति अमेठी के बेनीपुर गांव पहुंचीं और एक समारोह में 50 बेड का आयुष अस्पताल जनता को समर्पित किया।
अस्पताल परिसर में स्मृति ने करनाईपुर ग्राम पेयजल योजना, जरौटा में मिनी पार्क, भुसयिावां में खेल मैदान तथा भादर विकास खंड में आवासीय/अनावासीय भवनों की आधारशिला भी रखी। अपरान्ह करीब तीन बजे स्मृति टिकरिया स्थित एसीसी सीमेंट फैक्टरी पहुंचीं। यहां स्मृति ने कंपनी द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
एसीसी के बाद स्मृति जिला अस्पताल पहुंचीं और भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करने के अलावा अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम के साथ संचालित अन्य सेवाओं का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ने अस्पताल में भर्ती मुसाफिरखाना के मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र के भाई नरेंद्र मिश्र से मिलकर उनका हालचाल जाना। बेनीपुर के कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विधायक गरिमा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भेटुआ प्रमुख आकर्ष शुक्ल, भादर प्रमुख प्रवीण सिंह पप्पू, विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, रश्मि सिंह, विषुव मिश्र, डॉ. अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
70 वर्षों में अमेठी में सिर्फ नाम का विकास हआ
अमेठी/जगदीशपुर। अमेठी की जनता ने जिस परिवार को लगातार दिल्ली पहुंचाया वह परिवार अमेठी के हर घर को स्वच्छ पेयजल तक नहीं दे सका। स्मृति ईरानी ने अपरोक्ष रूप से गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक अमेठी में सिर्फ नाम का विकास हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ पेयजल और हर घर नल के संकल्प को उत्तर प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। कोरोना से पहले अमेठी में एक भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं था। अब सात ऑक्सीजन प्लांट हैं। आयुष मंत्रालय के गठन के बाद नई चेतना आई है। कोरोना महामारी में आयुर्वेद का नाम युवा से लेकर बुजुर्ग की जुबान पर था।
आयुष की मार्केट अब एक लाख करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि महामारी में देश के 80 करोड़ तो अमेठी के 14 लाख परिवारों को 14 महीने तक मुफ्त राशन देने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि से जिला पंचायत की ओर से विकास कार्यों की गति तेज करने को कहा।
दुकान पर रुक कर पी लस्सी
कार्यक्रम स्थल पर जाते समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला गांधी चौक स्थित अशर्फीलाल की दुकान पर रुका। केंद्रीय मंत्री ने दुकानदार अशर्फीलाल से हाल चाल पूछा। इसके साथ ही उन्होंने उनकी दुकान की लस्सी पी। बताते चलें कि इनकी दुकान पर प्रियंका गांधी से लेकर राहुल गांधी तक रुककर नाश्ता कर चुके हैं।
स्मृति को दिया मांगपत्र
अमेठी। बेनीपुर में हिंदू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने सांसद को पत्र देकर अमेठी व भादर स्थित सीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती कराए जाने की मांग की। अमेठी थाने के महमदपुर से आए दीपक तिवारी ने गौरीगंज में स्मृति से मिलकर पुलिस की मिलीभगत से कई परिवारों के किशोर से लेकर बुजुर्ग तक पर पूर्व में दर्ज कराए गए दुष्कर्म के केस की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की।

गोद लिए गांव पहुंचीं स्मृति
गौरीगंज। देर शाम स्मृति अपने गोद लिए गांव सुजानपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री के समक्ष उठने वाली अधिकांश समस्याएं पुलिस व राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। स्मृति ने मौके पर मौजूद डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह को लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। सुजानपुर में स्मृति ने 40 आवास लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed