फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amethi : bike riding goons shot bank worker and robbed 36 lakhs

अमेठी में यूको बैंक मैनेजर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 26 लाख रुपये लूटे

Sat, 05 Oct 2019 07:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 05 Oct 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
amethi : bike riding goons shot bank worker and robbed 36 lakhs
फायरिंग से टूटा कार का शीशा। - फोटो : amar ujala

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पीपरपुर थाना क्षेत्र के परसोइया गांव के पास यूको बैंक मैनेजर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 26 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


सूचना पर सक्रिय अमेठी के साथ ही प्रतापगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। सूचना पाकर डीआईजी संजीव गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित भादर में संचालित यूको बैंक मैनेजर मुनीश कुमार गौतम कैशियर अंशू सिंह के साथ अपनी कार (यूपी 80 केएच 5582) से शनिवार सुबह कैश लेने निकले थे। मैनेजर पहले अमेठी के पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक गये और वहां से प्रतापगढ़ के बाबूगंज स्थित यूको बैंक गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक अमेठी से 12 लाख व यूको बैंक बाबूगंज से 14 लाख रुपये लेकर वह अपनी कार से अंतू, धौरहरा होते हुए भादर आ रहे थे। वे पीपरपुर थाना क्षेत्र के परसोइया गांव स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से सफेद बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

बाइक से उतरते ही एक बदमाश ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी व दूसरे ने कैशियर की ओर पहुंचकर सीधे उनके गेट के कांच पर फायर झोंक दिया। इससे शीशा टूट गया। गेट खोलकर बदमाशों ने कार में रखे दो बैग निकाल लिए और भाग निकले।

कुछ देर बाद मोबाइल लेने के लिए वापस लौटे बदमाश

amethi : bike riding goons shot bank worker and robbed 36 lakhs
इसी कार से हुई लूट। - फोटो : amar ujala

बदमाश कुछ दूर आगे जाने के बाद दोबारा वापस लौटे और दोनों बैंक कर्मियों को असलहा लगाकर उनके मोबाइल मांगे। इस पर कैशियर ने कहा कि उसके दोनों मोबाइल बैग में ही हैं। मैनेजर ने अपनी जेब से निकालकर एक मोबाइल दे दिया। इसके बाद बदमाश भादर की ओर निकलकर चिकुलही चौराहा से नहर पटरी होते हुए कोहड़ौर की ओर निकल गये।

बदमाशों के जाने के बाद मैनेजर ने अपने दूसरे फोन से इसकी सूचना पुलिस व अपने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसओ रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एएसपी दयाराम सरोज व सीओ अमेठी पीयूष कांत राय भी मौके पर पहुंच गये।

अफसरों के निर्देश पर अमेठी के साथ ही प्रतापगढ़ पुलिस ने बदमाशों की धर-पकड़ के लिए घेराबंदी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पाकर पहुंचे डीआईजी संजीव गुप्ता ने घटना स्थल का जायजा लिया और बैंक अधिकारियों से पूछताछ की।

एसओजी, थाना समेत दो स्पेशल टीमें गठित

amethi : bike riding goons shot bank worker and robbed 36 lakhs
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ पीयूष कांत राय के पर्यवेक्षण में एसओजी व स्थानीय थाना के साथ दो स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। बैंक मैनेजर व कैशियर से पूछताछ की गई है। जल्द ही लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

प्रतापगढ़ पुलिस ने छीड़ा बॉर्डर पर रोका यातायात
पीपरपुर थाना क्षेत्र के परसोइया के समीप बैंक मैनेजर से हुई 26 लाख की लूट के बाद अमेठी के साथ ही प्रतापगढ़ की भी पुलिस सक्रिय थी। एसपी प्रतापगढ़ के निर्देश पर कोहड़ौर पुलिस ने प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर छीड़ा बॉर्डर को सील कर दिया। यहां से निकलने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही दो घंटे के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed